फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार, वीडियो भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर की एक युवती ने पुलिस विभाग के पोर्टल पर शिकायत कर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार उसका लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अपने परिचितों के यहां आना जाना था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने उसे शादी का झांसा दिया और 31 जुलाई से कई बार अलग अलग स्थानों पर बुलाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। वो शादी की बात करती तो जल्द शादी करने का भरोसा देता रहा।
कुछ दिन पूर्व युवक ने मिलना-जुलना बंद कर दिया। उसकी कॉल भी रिसीव नहीं किया। 11 नवंबर को वो उसके घर पहुंची और उससे शादी करने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। उसने पुलिस से शिकायत करने पर पिस्टल तानकर धमकी दी कि उसकी वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इसकी जांच लिसाड़ी गेट थाने में भेजी गई है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें