मेरठ। महिला थाना व थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) में शनिवार को एसएसपी ने छापा मारा। एएचटीयू में पीड़ित दंपति की सुनवाई न करने पर इंस्पेक्टर को फटकार लगाई।
शनिवार को सलमा और उसके पति भूरा निवासी लखीपुरा एसएसपी ऑफिस पहुंचे। आरोप लगाया कि तीन अगस्त 2015 से उनके बेटे सलमान को अगवा किया गया था। उनको अंदेशा है कि पड़ोसी नईमुद्दीन और उसकी पत्नी रोशन ने मिलकर उसका अपहरण किया हैं। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह मामला अब एएचटीयू में चल रहा हैं। एसएसपी ने दंपति को एएचटीयू पहुंचने की बात कही।
एसएसपी ने भी एएचटीयू पहुंचकर प्रभारी राजेश चतुर्वेदी से जानकारी ली। इस थाने में नौ मुकदमे मिले। सभी में विवेचनाएं अधूरी मिलीं। सलमान के मुकदमे के बारे में इंस्पेक्टर द्वारा कोई जवाब न देने पर उनको फटकार लगा दी। इस दौरान आरोपी भी एएचटीयू में था। एसएसपी ने उससे भी पूछताछ की। उसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर से कहा कि बच्चा बरामद नहीं हुआ तो आरोपी को अपहरण के मामले में जेल भेजो। एसएसपी ने एएचटीयू के बगल में ही स्थित महिला थाने में फरियादियों की भीड़ देकर नाराजगी जताई। कहा कि 16 अगस्त को इन दोनों का दोबारा निरीक्षण होगा। दोनों थानों में विवेचना का हाल खराब है। उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि विवेचना का निस्तारण नहीं कराया तो कार्रवाई होगी।
- विवेचनाएं अधूरी मिलने पर एसएसपी ने लगाई फटकार