फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर का रोजाना का जाम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रविवार को भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे के पास पुलिया निर्माण को देखते हुए पुलिस ने सिटी बसें भी हापुड़ अड्डे से डायवर्ट कर दी। दिल्ली रोड पर शाम को फिर से भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

लालकुर्ती पैंठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक भीषण जाम लगा रहा। सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन फंस गए। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। जीरो माइल से लेकर बेगमपुल तक भी जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे के सामने सड़क पर रोडवेज बसें रुकने से जाम की स्थिति बनी रही। केसरगंज में दोपहर के समय लंबा जाम लग गया। घंटो तक जाम में वाहन फंसे रहे। रेलवे रोड चौराहे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। शाम के समय रिठानी और परतापुर तिराहे पर भी जाम लग गया।
बैलगाड़ी भी बन रहीं मुसीबत:
दिल्ली रोड और अन्य स्थानों पर बैलगाड़ी भी जाम का कारण बन रही है। रविवार को केसरगंज में भीषण जाम लगा तो बैलगाड़ी भी जाम में फंसी रही। भूमिया पुल और बेगमपुल के पास सड़क पर अवैध तरीके से ऑटो और ई रिक्शा खड़ी होने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हापुड़ अड्डे पर आफत
ट्रैफिक पुलिस के लिए हापुड़ अड्डा चौराहा भी आफत बना हुआ है। सड़क के दूसरी साइड में फिर से पुलिया का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते पुलिस ने सौ मीटर तक वनवे व्यवस्था कर रखी है। तेजगढ़ी की तरफ से आने वाली सिटी बसें जिन्हें बेगमपुल की तरफ आना है, इन बसों को गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड के रास्ते जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात
- गांधी आश्रम चौराहे से पुलिस ने हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं आने दीं सिटी बसें
- दिल्ली रोड पर भी अलग अलग अलग स्थानों पर लगा दिन भर जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें