फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खुदाई को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरस्वती लोक कॉलोनी के सामने माधवपुरम मार्ग पर एक साइड की सड़क पर कब्जा करने के लिए शुरू की गयी खुदाई को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

नूरनगर रोड सरस्वती लोक के सामने से माधवपुरम की तरफ डिवाइडर रोड है। बुधवार को एक साइड को कुछ लोगों ने खोदकर दीवार लगाने की तैयारी शुरू कर दी। लोगों ने सड़क पर अवैध कब्जा करने की शिकायत थाना ब्रह्मपुरी को दे दी। लोगों का आरोप है कि सड़क से सटा एक बड़ा भूखंड है, जिसकी चारदीवारी करने वालों ने सड़क तक की जमीन पर कब्जा किया है। यहां लगा विद्युत खंभा तक बाउंड्री के भीतर ही आ गया है। स्थानीय पार्षद तरुण गोयल ने बताया कि कॉलोनाइजर इस भूमि को अपनी बता रहे हैं। लेकिन घेरने वाले कौन हैं इसकी जानकारी नहीं है। उधर, आवास विकास के अधिशासी अभियंता दीप कुमार गुप्ता का कहना है कि इस बाबत नगर निगम अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है। वही जांच कर बताएंगे कि सड़क की जगह आखिर किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें