फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी पकड़ा

Thu, 02 Aug 2018 03:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बुधवार रात आरोपी लोकेश उर्फ मन्नू को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने बुधवार सुबह सीओ दौराला पंकज सिंह से मिलकर शिकायत की थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू से ही इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

मुख्य आरोपी लोकेश उर्फ मन्नू समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। लेकिन अब तक पुलिस सिर्फ एक ही आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर पाई है। आरोपियों के खिलाफ न तो उचित धाराएं ही लगाईं और न ही उन्हें गिरफ्तार कर रही है। होटल मालिक के भी खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई।  सीओ ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया। वहीं, इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि आरोपी मन्नू से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें