फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के अपहरण की कोशिश, धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। गैंगरेप पीड़ित महिला के घर में घुसकर आरोपियों ने उसके अपहरण की कोशिश की। विरोध करने पर महिला के पति पर तमंचा तानकर धमकी दी। आरोप है कि पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं की। उल्टे पुलिसकर्मी एक आरोपी के घर चार पीकर चले गए।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का दस जून को गांव के ही मोनिस ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण किया था। आरोप है कि चार युवकों ने बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप किया। मुंडाली थाने में चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज हो चुके हैं। उसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि बुधवार रात आरोपी घर में घुस गये और समझौता न करने पर महिला के पति को धमकी देते हुए महिला के अपहरण की कोशिश की। पीड़िता ने एसपी देहात से कहा कि शिकायत के बाद मुंडाली पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। यही नहीं एक आरोपी के घर चाय पीकर लौट गई। एसपी देहात राजेश कुमार ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें