फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी गल्ला समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जली कोठी स्थित पटेल नगर में अजय की हत्या के मामले में हाजी गल्ला समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट लगा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्लानिंग बनाकर अजय को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

देहली गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में 29 मार्च 2018 को अजय उर्फ रिंकू निवासी टीपीनगर की हत्या हुई थी। इस मामले में सोतीगंज का वाहन माफिया हाजी गल्ला व उसके बेटे साहिल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि दरोगा का नामजद बेटा आदित्य अभी फरार है। मामले की जांच सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला कर रहे थे। सीओ कोतवाली ने बताया कि सातों आरोपियों के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। इस मामले में सभी आरोपियों को दोषी बनाया गया। हाजी गल्ला साजिश रचने का मुल्जिम है। सीओ ने बताया कि गल्ला का नाम निकलवाने के लिए कई सिफारिशें आयी थीं। लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाकर चार्जशीट पेश की गई।
विज्ञापन



खास बातें:
29 मार्च को अजय की हुई थी पटेल नगर में हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें