फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारमनी में चार करोड़ के टैक्स का गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हारमनी इन में चार करोड़ के टैक्स का गड़बड़झाला
विज्ञापन

मेरठ। डीजीजीआई की मानें तो हारमनी इन होटल में टैक्स चोरी दो करोड़ से बढ़कर करीब चार करोड़ होनी बताई जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर नौचंदी ने होटल कारोबारी के नौकर से मंगलवार को नए सिरे से पूछताछ की। जिससे उम्मीद जतायी जा रही है कि होटल मालिक हिमांशु पुरी जल्द लौट सकते हैं।
डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) के उपनिदेशक अजय मिश्रा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को होटल हारमनी इन में छापा मारा था। टीम की जांच में करीब चार करोड़ की टैक्स चोरी होना बताया गया है। टीम के सदस्यों का कहना है कि जांच पड़ताल को प्रभावित करने केे लिए होटल की कभी लाइट बंद की गई तो कभी व्यापारियों द्वारा विरोध किया गया। अभी कई अभिलेखों की जांच अधूरी है। टैक्स चोरी और बढ़ सकती है। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी गई है। होटल पर जीएसटी का नोटिस चस्पा किया जाएगा। होटल मालिक से एक सप्ताह में जवाब भी मांगा गया।
विज्ञापन

वहीं, नौचंदी इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला मंगलवार रात शास्त्रीनगर एच ब्लॉक स्थित होटल कारोबारी हिमांशु पुरी के घर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने कारोबारी के नौकर दीपक उर्फ बहादुर से दस मिनट तक पूछताछ की। इंस्पेक्टर के अनुसार नौकर ने बताया कि मंगलवार को कोई कॉल नहीं आयी। सोमवार को जिन मोबाइल नंबरों से होटल कारोबारी ने नौकर को कॉल की थी वह भी स्विच ऑफ आ रहे हैं।
मैं नहीं दे सकता तहरीर
इंस्पेक्टर ने नौकर से कहा कि यदि इस मामले में थाने पर तहरीर दी जाए तो पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। इस पर नौकर ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं थाने में तहरीर भी नहीं दे सकता। लेकिन सोमवार को भी मालिक (हिमांशु पुरी) ने यही कहा था कि परेशान मत होना, हम चल दिए हैं और जल्द ही घर आ जाएंगे। नौकर से पूछताछ के बाद पुलिस का मानना है कि होटल कारोबारी व उनके परिजन जल्द लौट भी सकते हैं। वहीं, दिन में दिल्ली से महिला रिश्तेदार भी शास्त्रीनगर आवास पर पहुंची थी। जिसके बाद महिला नौकर से मिलकर चली गई थी।
नजदीकी बोले, दिल्ली में हो सकते हैं
हिमांशु पुरी के एक नजदीकी कारोबारी ने बताया कि होटल मैनेजर और नौकर से पहले यह बताया गया था कि वह ओडिशा में हैं। उसके बाद वह चल दिए। ऐसे में यह भी बताया गया कि कारोबारी दिल्ली में भी हो सकते हैं। अभी तक पुलिस ने जो मोबाइल फोन की जांच की उनमें लोकेशन अलग-अलग आयी थी।
विज्ञापन

गोपनीय चल रही पड़ताल
होटल मालिक हिमांशु पुरी छह मार्च को परिवार के लोगों के साथ मेरठ से निकले थे। कारोबारी पर एक कंपनी और बैंक का करोड़ों रुपये बकाया बताया जाता है। 25 करोड़ रुपये बकाए का होटल और घर पर नोटिस भी चस्पा है। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सर्विलांस टीम और साइबर सेल की टीम गोपनीय जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी विशेष तौर पर इसकी जांच में लगे हैं।


खास बातें:
सोमवार को डीजीजीआई की टीम ने मारा था होटल में छापा
पुलिस ने की होटल मालिक के नौकर से पूछताछ, जल्द लौटने की उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें