फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव से छात्र को उठाकर ले आए तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फेसबुक पर दोस्त बनकर दूसरे समुदाय के एक युवक ने गुरुग्राम (गुड़गांव) हरियाणा की कक्षा नौ की छात्रा से पहले दोस्ती की और फिर उसे अगवा कर मेरठ ले आया। एक खंडहर पड़े मकान में छात्रा को बंधक बनाया, जहां उसके साथ आरोपी और उसके दो साथियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद किया। देर रात गुरुग्राम पुलिस भी मेरठ पहुंच गई।
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक मुखबिर की सूचना थी कि गुरुग्राम की एक छात्रा को तीन युवक अगवा कर लाए हैं। जिसे सूरजकुंड स्थित एक खंडहर मकान में रखा हुआ है। पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां से तीनों युवक रिजवान, साजिद और वासिफ निवासी कांच का पुल लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा को महिला थाने में भेजा गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा की रिजवान नाम के युवक से एफबी पर दोस्ती हुई थी। उसके बाद युवक गुरुग्राम से छात्रा को अगवा करके मेरठ ले गया। तीनों युवक छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे, ऐन वक्त पर पुलिस मौके पर पहुंची। मेरठ पुलिस की सूचना पर गुरुग्राम पुलिस देर रात छात्रा के पिता को लेकर मेरठ पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपियों व छात्रा को गुरुग्राम पुलिस लेकर रवाना हो गई है। इसका मुकदमा गुरुग्राम में ही दर्ज है।
विज्ञापन

बबलू बना था रिजवान
पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान एक साल पहले गुरुग्राम में एक दुकान पर नौकरी करता था। उसने खुद का नाम बबलू बताया हुआ था। बबलू नाम बताकर ही रिजवान ने छात्रा से दोस्ती की थी। वह गुरुग्राम में छात्रा से कई बार मिला भी था। अब वह छात्रा को अगवा कर मेरठ ले लाया था।
लव जिहाद का मामला
सच संस्था अध्यक्ष संदीप पहल ने बताया कि यह मामला सीधा लव जिहाद का है। दूसरे समुदाय के युवक नाम बदलकर नाबालिग लड़कियों को फंसाते हैं और उनकी जिंदगी खराब करते हैं। कई लड़कियों का दूसरे समुदाय के युवक धर्मांतरण तक करा चुके है। पुलिस को इस मामले में बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को फैक्स भेजकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

खास बातें
- लव जिहाद का बताया जा रहा मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार
- सूरजकुंड पर एक घर में बंधक थी छात्रा, पुलिस ने मुक्त कराई
- दूसरे समुदाय का एक युवक नवीं कक्षा की छात्रा से करता था बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें