फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस के केयर टेकर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के मुजक्कीपुर स्थित एक फार्म हाउस की नर्सरी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोदीनगर के गोविंदपुरी निवासी अभिषेक (28) पुत्र विजयपाल मुजक्कीपुर स्थित जितेंद्र सिंह के फार्म हाउस में नर्सरी की देखभाल (केयर टेकर) करता था। वो नर्सरी के ही एक कमरे में रहता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे नर्सरी के कुछ मजदूरों ने अभिषेक का शव उसके कमरे में फ ांसी पर लटका देखा। सूचना पर नर्सरी संचालक जितेंद्र और परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता विजयपाल ने बताया कि अभिषेक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक आठ महीने की बेटी भी है। करीब तीन महीने पहले वह गृह क्लेश के कारण यहां आकर नौकरी करने लगा था। तीन महीने से वो घर भी नहीं गया था। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद की वजह से उसने ये कदम उठाया है। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार किया है।
खास बात
परतापुर के मुज्जकीपुर स्थित नर्सरी में लटका मिला शव, गृह क्लेश बताया कारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें