फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा, भाजपा नेता के बेटे का बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईव्ज चौराहे पर शनिवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी ने हेलमेट न होने पर भाजपा नेता के बेटे की बाइक का चालान काट दिया। जिस पर उसने सिपाही और एचसीपी को सस्पेंड कराने की धमकी देकर अवैध वसूली और चांटा मारने का आरोप लगाकर अपने साथी बुला लिए। बखेड़े के बाद एसपी ट्रैफिक ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी का बेटा जतिन अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। इस बीच चेकिंग के दौरान एचसीपी सुनील कुमार ने जतिन की बाइक रोक ली। जतिन ने आरसी और डीएल दिखाया। लेकिन हेलमेट नहीं होने पर एचसीपी ने चालान काट दिया। जिस पर जतिन ने कहा कि उसके पिता भाजपा नेता हैं, मैं बात करा देता हूं। यह सुनकर एचसीपी ने कहा कि ट्रैफिक नियम सभी के लिए बराबर हैं। पूरे प्रदेश में ही अभियान चल रहा है। जिसके बाद जतिन ने एचसीपी पर गाली गलौज करने, थप्पड़ मारने और 200 रुपये मांगने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर एसपी ट्रैफिक ने सीओ और टीआई को मौके पर भेजा।
उधर, भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दो सौ रुपये लेकर छोड़ने की बात कही थी। बाद में बेटे को चांटा मार दिया। सूचना मिलने पर न तो मैं खुद मौके पर गया और न किसी को जाने दिया। मैंने इस बारे में एसपी ट्रैफिक को बता दिया था। वहीं, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि चालान को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। दूसरे सिपाही ने पूरे घटनाक्रम की मोबाइल से वीडियो भी बनाई है। बाइक पर हेलमेट नहीं लगाने पर चालान किया गया था। अवैध वसूली और मारपीट के आरोप गलत हैं। पूरे मामले की वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें