फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सेल्स मैनेजर सहित तीन पर मुकदमा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी में एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


मेरठ। शहर के एक बडे़ कारोबारी की फर्म के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 9.75 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कराने के मामले में साइबर सैल ने एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर सहित तीन लोगाें को गिरफ्तार किया है। खाते में ट्रांसफर हुई रकम फ्रीज करा दिया गया है।
खत्ता रोड बुढ़ाना गेट निवासी नईम पुत्र हाजी हबीब का मुर्गी दाने का बड़ा कारोबार है। उनकी फर्म का चालू खाता पंजाब नेशनल बैंक की ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित ब्रांच में है। 23 जून को उनके बैंक खाते से 9.75 लाख रुपये किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। शाम को एसएमएस आने पर उन्हें इसका पता चला। नईम ने मामले की शिकायत एसएसपी जे रविंद्र गौड़ से की।
विज्ञापन


कारोबारी हस्ताक्षर युक्त चेक से ट्रांसफर हुई थी रकम
साइबर सैल प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की गई तो पता चला कि नईम के खाते से निकला कैश एसबीआई शारदा रोड स्थित ब्रांच में एक महिला के खाते में ट्रांसफर हुआ है। जिस चेक से रुपया ट्रांसफर किया गया है उस चेक पर नईम के हस्ताक्षर थे। साइबर सैल के कहने पर नईम ने अपनी चेक बुक चेक की तो पता चला कि चेक बुक के बीच से हस्ताक्षर किया हुआ एक चेक गायब था।

नईम के पूर्व ड्राईवर ने चेक बुक से निकाला था
साइबर सैल ने नईम के यहां काम करने वालों का चिट्ठा खंगाला तो पता चला कि नईम का एक ड्राईवर छोटे उर्फ जुल्फिकार मार्च में उनके यहां से नौकरी छोड़कर गया था। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। पुलिस ने इस मामले में छोटे के अलावा उसके साथी बब्बू उर्फ जितेंद्र वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी और दिल्ली रोड स्थित एक्सिस बैंक ब्रांच के सेल्स मैनेजर बिट्टू उर्फ दीपांशु वर्मा निवासी जागृति विहार को गिरफ्तार कर लिया।

जितना चाहे भर लो कैश हो जाएगा
पूछताछ में गिरफ्तार एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर बिट्टू उर्फ दीपांशु ने बताया कि उसके ताऊ के पास कभी कभी जुल्फिकार गाड़ी चलाने आता था। इस दौरान उसकी दोस्ती उससे हो गई। अप्रैल 2017 में जुल्फिकार ने नईम का हस्ताक्षरयुक्त एक ब्लैंक चेक देकर कहा कि ये चेक ऐसी फर्म का है जिससे कितनी भी रकम भर लो आसानी से कैश हो जाएगी। इसके बाद दोनों बराबर में बांट लेंगे।
विज्ञापन


बाईपास सर्जरी कराने की शर्त पर खाते में लगाया चेक
दीपांशु ने अपने फुफेरे भाई बब्बू उर्फ जितेंद्र से संपर्क किया और चेक की बात बताई। बब्बू उस चेक को अपनी पत्नी के खाते में जमा करने को तैयार हो गया। उसने शर्त रखी कि वह उस रकम से पहले अपनी बाईपास सर्जरी कराएगा और जो रुपये बचेंगे उसे बैंक से निकालकर उन्हें दे देगा। इस तरह बब्बू ने ये चेक अपनी पत्नी के बैंक एकाउंट में लगा दिया और नईम के खाते से 9.75 लाख रुपये उसके खाते में आ गए ।


मुख्य बातें
- - कारोबारी की फर्म के खाते से 9.75 लाख की रकम धोखाधड़ी कर ट्रांसफर कराई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें