फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime news Meerut: पुलिस की वर्दी पहनकर बाजार में खपाता था नकली नोट, कई व्यापारी हुए शिकार

Sat, 02 Jul 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस ने शास्त्रीनगर से बाजार में नकली नोट सप्लाई करने वाले प्रशांत निवासी सिवालखास जानी को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर नकली नोट सप्लाई करता था। अब तक कई व्यापारियों को शिकार बना चुका था।
विज्ञापन
आरोपी प्रशांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पुलिस की वर्दी पहनकर शास्त्रीनगर समेत शहर के पॉश इलाके में नकली नोट की सप्लाई करने वाले एक बदमाश को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की वर्दी व नकली नोट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में शास्त्रीनगर से प्रशांत निवासी सिवालखास जानी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके बैग से पुलिस की वर्दी और नकली नोटों की गड्डी मिली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि गैंग में 4-5 लोग पुलिस की वर्दी पहनकर चलते है बाकी व्यापारियों को नकली नोट सप्लाई करते है। पोल खुलने पर जब पीड़ित पुलिस को सूचना देता है तभी पुलिस की वर्दी पहनकर इर्द-गिर्द खड़े गैंग के सदस्य मौके पर पहुंचते है और अपने साथी को लेकर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Khushkhabar: मेरठ में हवाई उड़ान के लिए एयरोनॉटिकल सर्वे शुरू, तीन सदस्यीय टीम पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन

कई व्यापारी हो चुके शिकार, आरोपी फरार
बाजार में कई व्यापारी इस गैंग के शिकार हो चुके हैं। नकली नोट चलाने के मामले में पकड़े न जाएं, इस डर से कई व्यापारियों ने तो पुलिस से शिकायत भी नहीं की। पुलिस का कहना है कि आरोपी से कई गड्डी मिली हैं। गड्डी में ऊपर-नीचे एक-एक 500-500 के नोट लगे हैं जबकि अंदर सफेद मोटे कागज गड्डी में लगाए हुए हैं। इस गैंग से जुड़े कई आरोपी अभी फरार है।

बाजार में ऐसे होती है नकली नोटों की सप्लाई
आरोपी प्रशांत ने बताया कि गैंग के सदस्य बाजार में कुछ व्यापारियों को 500, 200 और 100 के असली नोट देकर उनको नकली नोट बताते हैं। 10 हजार रुपये के असली नोट देकर सात-आठ हजार रुपये लेकर चले जाते हैं। ये असली नोट बाजार में चलने के कुछ दिनों बाद फिर उसी दुकानदार के पास पहुंचते हैं और दो-तीन बार भरोसा जीतने के बाद दुकानदार को मोटी रकम देते हैं, जिसमें नोटों की गुड्डी में ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में नकली नोट या फिर कटिंग हुआ पेपर लगाकर देते हैं।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पुलिस की वर्दी और बाइक में हूटर लगाकर कई लोग बाजार में घूमते हैं। जांच की गई तो पता चला कि बाजार में कुछ लोग व्यापारियों को नकली नोट सप्लाई करते हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी थी। शुक्रवार को गैंग के तीन लोग बाजार में एक व्यापारी के पास पहुंचे, जिसमें दो पुलिस की वर्दी में थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो वर्दी पहने दो आरोपी मोहसिन निवासी अब्दुल्लापुर, साजिद निवासी ज्ञानपुर दोनों थाना भावनपुर, भाग गए जबकि प्रशांत मौके से पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें