पुलिस ने दो लाख के इनामी समेत दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। दोनों आरोपियों को असम पुलिस ने रिमांड पर ले रखा था। आज सुबह दोनों पुलिस से छूटकर भाग गए थे, इसके बाद दोनों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह मारे गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दो लाख का इनामी रहा अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान असम में मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों भाइयों को पुलिस असम ले गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि असम पुलिस ने दोनों भाइयों को सात दिन के रिमांड पर लिया हुआ था। वहीं मंगलवार सुबह असम पुलिस उनको कोर्ट में पेश करने के लिए जा रही थी, इसी दौरान दोनों भाई पुलिस से छूटकर भाग गए।
इसके बाद असम पुलिस की दोनों भाइयों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों भाई मारे गए। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान मारे गए हैं। दोनों के खिलाफ मेरठ में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गोकशी करने के बाद अकबर बंजारा गो मांस असम से दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था।