पश्चिमी यूपी में सोमवार को कई जिलों में क्राइम की वारदातें हुईं। बिजनौर जनपद में एसबीआई के फील्ड अफसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली तो वहीं बागपत में एक मजदूर को मामूली विवाद के बाद ईंट से कुचल कर मार डाला गया। आइए डालते हैं एक नजर आज वेस्ट यूपी में हुए अपराध की बड़ी खबरों पर: -
यूपी के बिजनौर में सोमवार सुबह एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया-
यूपी के बागपत में रविवार देर रात एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए-
मुज़फ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर की चारपाई पर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया-
शामली जनपद में पुलिस ने एक प्राइवेट कारी से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। इनकी कीमत करोड़ों बताई जा रही है। पुलिस अभी बरामद सामान की वीडियोग्राफी करा रही है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने कुछ आरोपियों को चोरी और लूट के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि उन्होंने चोरी व झपटमारी के जेवरात झिंझाना कस्बे के एक किराना व्यापारी, एक सर्राफ व एक जूता चप्पल व्यापारी को बेचे हैं। रविवार सुबह हरियाणा पुलिस इन तीनों निशानदेही पर एक प्राइवेट कार से ये जेवरात व नकदी बरामद की है-
यूपी के बिजनौर में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं गोली लगते ही व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है-
मेरठ जनपद में थाने में महिला दरोगा से अभद्रता करने वाले नौचंदी थाने के हेड मोहर्रिर ओम प्रकाश यादव को एसएसपी अजय साहनी ने लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर से भी नाराजगी जताई गई है-