फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारतीय टीम की जीत के लिए क्रिकेटरों ने मांगीं दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में एकत्र हुए खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है। इस मैच को लेकर गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी एकत्र हुए। यहां कोच अतहर अली के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। कोच ने कहा कि भारतीय टीम फाइनल जरूर जीतेेगी। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छी फार्म हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भी भारतीय टीम की जीत की दुआ मांगी।
विज्ञापन

इस माह से शुरू होंगे समर कैंप
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें 7 से 14 वर्ष, 15 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। कैंप का आयोजन मार्च, अप्रैल, मई और जून में किया जाएगा। कैंप में क्रिकेट प्रशिक्षण के साथ मैच भी कराए जाएंगे। इसी आधार पर ऑल इंडिया टूर्नामेंट होगा। कैंप में सुबह और शाम दोनों समय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें