फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हॉकी मैच में एसडी ब्लू ने सेवन स्टार को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान में शनिवार को 15 वर्षीय वर्ग का हॉकी लीग मुकाबला एसडी ब्लू और सेवन स्टार टीम के बीच खेला गया। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने 4-3 से मुकाबला जीता। एसडी ब्लू टीम की ओर से मैच के 10वें मिनट में मयंक त्यागी, 16वें मिनट में मनीष प्रजापति, 22वें मिनट में अनिकेत और 40वें मिनट में कृष्णा लोधी ने अपनी टीम के लिए गोल किए। वहीं, सेवन स्टार टीम की ओर से नक्श प्रजापति, मयंक पाल और कृष्ण सैनी ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। इस मौके पर मैच के निर्णायक आकाश चौहान व लकी शर्मा रहे। रविवार को अंडर-17 वर्ग में मुकाबला होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें