सूत्रों के अनुसार सभी ने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भुवनेश्वर पत्नी नूपुर को लेकर नोएडा स्थित आवास पर ले गए हैं।
नूपुर प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जबकि भुवनेश्वर कुमार नोएडा से ही लुहारली गांव आना जाना कर रहे थे। क्योंकि माता इंद्रेश देवी की तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। जबकि 30 मई को पिता की तेरहवीं भी थी।
भुवी ने माता को एक दिन पहले मेरठ एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहले दिन हालत नाजुक थी, जबकि अगले ही दिन उनकी हालत में सुधार हुआ। पिता की तेरहवीं की रस्म पूरी करने के बाद भुवी पत्नी को गंगानगर स्थित आवास पर ले आए। जहां पत्नी व बहन भी क्वारन्टीन हैं। हालांकि उनका स्वास्थ ठीक है, लेकिन कोरोना कुछ लक्षण जरूर हैं।
इस मुश्किल दौर से जल्द निकलेंगे भुवी
भुवनेश्वर के कोच संजय रस्तौगी ने कहा भुवी इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। पिता को खोने के बाद माता की तबीयतखराब है, लेकिन एक खिलाड़ी का जीवन हमेशा संघर्षपूर्ण रहता है। ये भी जीवन का एक बड़ा संघर्ष है। उन्होंने कहा भुवी जल्द इस परेशानी से बाहर आएंगे।