कोरोनाकाल में ट्रायल्स बने चुनौती
कोरोनाकाल में उत्तर प्रदेश में एमडीसीए ने ट्रायल्स की शुरुआत की है। शनिवार को ट्रायल्स स्थल को चारों ओर से रस्सी से बॉर्डर बनाया गया। जिससे बाहरी लोग या परिजन अंदर प्रवेश न कर सकें। खिलाड़ियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई।
बिना ट्रायल के वापस लौटे खिलाड़ी
यूपीसीए द्वारा पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा पंजीकरण कराए गए। जिसमें ट्रायल्स के लिए ऑफलाइन पंजीकरण नहीं किया गया। जिसके कारण गैर पंजीकृत खिलाड़ी मैदान पर ट्रायल्स देने पहुंच गए। लेकिन उन्हें बिना ट्रायल्स के ही वापस लौटना पड़ा।
तेज और स्पिन गेंदबाजी से हुआ सामना
बल्लेबाजों को खुद को साबित करने के लिए तेज गेंदबाज व स्पिन का सामना करना पड़ा। एक ओवर तेज और एक ओवर स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाज के हुनर को चेक किया गया। पानी की बोतल और सैनिटाइजर हाथों में लिए परिजनों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।