फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वोटर आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में छात्र छात्राएं। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं एवं आम नागरिकों को मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) बनवाने और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के निर्देशन में शिक्षक डाॅ. सुशील कुमार ने बताया कि नए मतदाता, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म–6 भर सकते हैं। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 का उपयोग किया जाता है। सभी फॉर्म ऑनलाइन (एनवीएसपी पोर्टल) एवं ऑफलाइन बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोटर आईडी बनवाने के लिए आयु प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि, पता प्रमाण आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली, पानी का बिल आदि की आवश्यकता पडती है। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डाॅ. विनोद कुमार, अमित कुमार, गोपाल ,शिवम त्यागी, डाॅ.केशव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें