फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रबंध समिति चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति के चुनाव कार्यक्रम में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। इसके चलते सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने बताया कि एंग्लो संस्कृत स्कूल एसोसिएशन और एएस इंटर काॅलेज के पंचवर्षीय चुनाव 2025-30 के लिए नामांकन पत्र जमा किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उप प्रबंधक शैवाल कुमार दुबलिश, कोषाध्यक्ष सचिन रस्तौगी, सदस्य के लिए अमित कुमार, अमित रस्तौगी, सुनील कुमार राजवंशी, विजयपाल रस्तौगी, नितिन रस्तौगी, आलोक कुमार रस्तौगी, योगेंद्र कुमार रस्तौगी के नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें