फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान की छत गिरने से बच्चों सहित दंपती दबे, मलबे से बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। क्षेत्र के गांव जिसोरा में एक मकान की छत गिरने से परिवार सहित एक दंपती उसमें दब गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के उपरांत मलबे से उन्हें निकाला। गांव में ही घायलों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन

गांव जिसोरा में पूर्व प्रधान मतीन अहमद के पास में ही अंजार पुत्र जाबिर का मकान है, जिसकी छत कच्ची है। वह खाना खाने के बाद अपने मकान में सोए हुए थे। रविवार रात करीब 2 बजे अचानक मकान की छत की कड़ी टूटकर गिर गई, जिसके मलबे में अंजार, रिहाना पत्नी अंजार, हसीन और हुसैन पुत्र अंजार दब गए। उनके चीखने की आवाज पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबे से उन्हें बाहर निकाला। घायलों का गांव के ही चिकित्सक से उपचार कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अनेक मकान अभी भी ऐसे ही हैं, जिनकी छत कच्ची है और जर्जर अवस्था में मकान है, परंतु ब्लॉक स्तर से इन्हें कोई भी मदद नहीं मिल रही है। यदि ब्लॉक से इनकी छत एवं मकान की मरम्मत करा दी जाए तो ये लोग सुरक्षित हो सकते है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान महीन अहमद ने प्रशासन से मांग की है कि अंजार का मकान गिर गया है। अब इसे रहने की भी परेशानी रहेगी। इसका नया मकान सरकार से सहायता दिलाकर बनवाया जाए, जिससे इसका परिवार उसमें रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें