फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: मेरठ में इकोफ्रेंडली शादी करने वालों का होगा सम्मान, गांवों को गोद लेंगे बड़े कॉलेज

Tue, 19 Oct 2021 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में इकोफ्रेंडली शादी करने वाले जोड़े सम्मानित किए जाएंगे। शादी समारोह में बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग के बाद नगरआयुक्त सुरेंद्र सिंह ने एक बैठक में यह फैसला लिया है। वहीं कई बड़े कॉलेजों को आसपास के गांवों को गोद लेने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकोफ्रेंडली शादी समारोह करने वालों का प्रशासन सम्मान करेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक के लिए मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने यह पहल की है। इसके साथ ही बड़े कॉलेजों को गांव गोद लेकर वहां जागरुकता बढ़ाने का जिम्मा दिया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को आयुक्त सभागार में मिलियन प्लस सिटी लेवल टास्क फोर्स की बैठक में फैसला लिया गया कि शादी-समारोह में प्लास्टिक और पॉलिथीन इस्तेमाल न करने वाले जोड़े सबके लिए आदर्श बन सकते हैं। इसलिए इनका सम्मान किया जाएगा। 

आयुक्त ने कहा कि सभी निकाय रोज निकलने वाले कूड़े का आकलन करें। ग्राम पंचायतों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


यह  भी पढ़ें: नदियां उफान पर: हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

विज्ञापन

स्कूलों में जागरुकता के लिए योजना बनाने की तैयारी
मिठाई की दुकान, गिफ्ट पैक, डेयरी और खानपान के सामान की बिक्री करने वालों को बायो-डिग्रेडेबिल पैक में सामान देने के लिए जागरूक करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में जागरुकता के लिए योजना बनाने को कहा। 

काली नदी में डाली प्लास्टिक तो लगेगा जुर्माना
मंडलायुक्त ने काली नदी में बढ़ते प्रदूषण पर नाराजगी जताई। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत विभागों से पूछा कि अब तक कितनी पेनॉल्टी लगाई है। 

जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने कहा कि 100 माइक्रोन से कम वाले प्लास्टिक-थर्मोकोल, कप-प्लेट, कप, गिलास आदि का उपयोग न करने के एिल व्यापारियों को जागरुक करने को कहा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें