हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला किया। शरीर पर जहां देखा वही से काट डाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी में लेकर पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
कृष्ण पाल शर्मा मूल रूप से गांव अनंत मऊ के रहने वाले है। उनकी तीन बेटियां है तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों यहां शिवपुरी में अपने मकान में रह रहे थे।
बताया गया है कि कृष्णपाल के पास काफी संपति है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गयी है। एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे हैं।