कताई मिल में ही होगी मतगणना, स्ट्रांग रूम हो रहा तैयार
मेरठ। विधानसभा चुनावों की मतगणना दस मार्च को कताई मिल में ही होगी। बृहस्पतिवार से कताई मिल परिसर में जेसीबी चलाकर सफाई कार्य शुुरू कर दिया गया है। यहीं ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम भी तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी के.बालाजी ने आला अधिकारियों के साथ कताई मिल परिसर में तैयारियां तेज कराईं।
अगले एक-दो दिन में कताई मिल परिसर की सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। दस फरवरी को मतदान के बाद विधानसभावार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए चहारदीवारी ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
चुनाव में ही याद आती है कताई मिल
प्रशासन को चुनावों के समय ही कताई मिल की याद आती हैं। शहर का एकांत क्षेत्र होने के कारण मतगणना के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।