फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पालिका बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली के विरोध में सभासदों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक स्वकर प्रणाली, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, अवैध कब्जे और स्वच्छ भारत मिशन में धांधली को लेकर हंगामेदार रही। सभासदों ने विधायक, एडीएम व एसडीएम की मौजूदगी में नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सभासदों ने बोर्ड बैठक के मुख्य मुद्दे स्वकर प्रणाली पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। सभासदों ने स्वकर प्रणाली को काला कानून बताते हुए टैक्स का विरोध जताया। सभासदों ने बोर्ड स्तर पर टैक्स दर निर्धारित करते हुए पत्र अधिकारियों को सौंपा। एडीएम प्रशासन बलराम सिंह ने सभासदों के पत्र को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। सभासद फरमान अंसारी ने कूड़ा निस्तारण प्लांट का मुद्दा उठाते हुए बताया कि हर साल करोड़ों रुपये कूड़ा निस्तारण के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन कूड़ा घटने की बजाए पहाड़ की तरह बढ़ता ही जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर करोड़ों की धांधली की जांच कराने की मांग की।
सभासद यूसुफ अंसारी ने मोहल्ला छावनी में भूमाफिया द्वारा नजूल की भूमि पर कब्जा कर बेचने में पालिका की अनदेखी पर सवाल उठाया। पालिका प्रशासन साठगांठ करते हुए मौन है। सभासद खालिद अंसारी ने पाइप लाइनों में गेटवाल लगवाने की मांग करते हुए कहा कि कहीं भी फाल्ट आने पर पूरे नगर की पानी आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों के मुद्दे को भी सभासदों ने उठाया। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग भी की। बोर्ड बैठक में शुरू से लेकर आखिर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

सभासद कासिम अंसारी व अन्य ने हाईमास्क लाइटों के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि 11 हाईमास्क लाइटों का टेंडर हुआ, लेकिन मात्र आठ लाइटें ही आईं। बाकी कहां लगी हैं इसकी किसी को जानकारी नहीं। सभासद पालिका अधिकारी पर पूरी तरह से हावी रहे। हंगामे के बीच ही विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में विधायक अतुल प्रधान, चेयरपर्सन सबीला अंसारी, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एसडीएम नारायणी भाटिया, ईओ मोनिका उमराव, सभासद शानू नैन, इमरान ठाकुर, शहजाद सितारा, डा.निर्देष, संजय सोनी, सोनू त्यागी, तारिक हसन, शकील अहमद, खालिद अंसारी, राहुल पाल, फरमान अंसारी, मुकेश कुमार, तनिका जैन, हाजी मन्नान, शाहिद मलिक, नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें