फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बढ़ा कोरोना मीटर, एसडीएम के ड्राइवर समेत तीन जिलों में मिले 50 नए मरीज

Sun, 28 Jun 2020 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/बिजनौर/सहारनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बिजनौर बागपत समेत तीन जिलों में कुल 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या जहां एक तरफ स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है वहीं संक्रमण को लेकर फिर से दहशत व्याप्त दिखने लगी है। आगे विस्तार से जानें आज कहां कितने लोग संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


शामली जनपद में रविवार को आई सैंपल की  रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के 15 नए केस सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव नए केस में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले पुलिसकर्मी के परिवार के 2 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इनके अलावा शामली में शहर में 6 लोगों की, कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और झिंझाना क्षेत्र के एक गांव  के दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या 27 से बढ़कर 42 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर जिे में एक ही दिन में 20 लोगों की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं शनिवार को जिले में दो संक्रमित मरीज मिले थे। फिलहाल बिजनौर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 279 है, जबकि एक्टिव केस 64 हैं।

बागपत जिले में आज कुल पंद्रह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 259 है जबकि एक्टिव केस 82 हैं। जिले में अब तकरीबन 173 है वहीं चार लोगों की मौत हुई है। 

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खेकड़ा तहसील के एसडीएम राजपाल सिंह के बाद अब उनके ड्राइवर और अर्दली भी पॉजिटिव पाए गए हैं। एमएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और खेकड़ा की पावर लूम फैक्ट्री के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिलने से हडक़ंप मच गया। चांदीनगर थाने के एक दरोगा और मुंशी के बाद अब तीन अन्य पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

सहारनपुर जिले में कोरोना के 7 नए मरीज बढ़े, इनमे देवबंद, नानौता के अलावा नाइजीरिया से लौटा एक युवक भी शामिल है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 369 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें