मेरठ में सहकारी बैंक के मैनेजर समेत सोमवार को मेरठ में कोरोना संक्रमण के 19 नए मरीज मिले। अस्थाई जेल के दो बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसबीआई के मैनेजर भी संक्रमित पाए गए हैं। श्रद्धापुरी निवासी आर्मी मैन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
गाजियाबाद के मनजवा गांव निवासी उर्मिला (55) की मेडिकल के कोविड वार्ड में मौत हो गई। संक्रमित मरीजों की संख्या 795 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 61 मौत हो चुकी हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट में जिले में कोरोना संक्रमण के 19 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 795 हो गई।