मेरठ में 34 नए मरीज मिले, 15 इलाके अनलॉक किए
मेरठ में आज 34 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं शहर व देहात के 15 इलाकों को गुरुवार को अनलॉक कर दिया गया। शहर और देहात के 15 इलाकों को ग्रीन जोन में शामिल होने के बाद अनलॉक किया गया है। जहां से सील हटा ली गई है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर इन इलाकों को अनलॉक किया गया है।
जिन इलाकों को अनलॉक किया गया है। उनमें लखवाया, पल्लवपुरम फेज फेस वन, रानी दुर्गावती गर्ल्स हॉस्टल सुभारती, वैष्णो धाम कॉलोनी कंकरखेड़ा, इंदिरापुरम, फतेहउल्लापुर, शौकत कॉलोनी, तारापुरी, जयदेवीनगर, सरायलाल दास, मोहल्ला चाहमेमरान, नन्द राम चौक, स्वामीपाड़ा, बुढ़ानागेट, डाबका, गांव नंगला राठी, प्रयान चौक बाजार सरधना, सिसौली हैं।
मुजफ्फरनगर में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले
शहर और देहात में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। गुरुवार को भी 23 नए लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि सात लोग ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेजा गया है।एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि 23 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। 153 सैंपल की जांच में नौ लोग पॉजिटिव आए। रैपिड जांच में 13 लोग और ट्रू नेट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला।
इनमें अंबा विहार में एक, गंगारामपुरा में तीन, रेलवे रोड पर दो, जनकपुरी में एक, मल्हूपुरा में एक, गन्ना शोध संस्थान में छह, अबूपुरा में एक, कोर्ट परिसर में एक, कृष्णापुरी में एक, पुरकाजी में दो, शेरनगर में एक, शांति नगर में दो, लद्दावाला में एक केस मिला है।
गन्ना शोध संस्थान के गन्ना वैज्ञानिक के सभी परिजन संक्रमित मिले हैं। अब तक 14 लोग यहां संक्रमित मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को सात मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 799 केस मिल चुके हैं। जिनमें 605 मरीज ठीक हो चुके है। अब भी एक्टिव केस 165 है।
एक ही परिवार के चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर जनपद के धामपुर की पंजाबी कालोनी में एक परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर परिवार व कालोनी के अन्य लोगों का भी परीक्षण किया। इस कालोनी में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ कर अब पांच हो गई है। यह सभी एक ही परिवार के हैं।
पालिका की टीम ने कालोनी को सैनिटाइज किया। कालोनी को प्रशासन की ओर से तीन दिन पहले से सील कर दिया गया है। इस कालोनी में एक केस तीन दिन पहले पॉजिटिव आ चुका है। उधर, कालोनी के लोगों ने प्रशासन से हॉटस्पॉट क्षेत्र पर लोगों की आवाजाही रोकने को सख्ती करने की मांग की है।
शामली जिले में एक महिला समेत कोरोना के नौ नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो कैराना तथा सात मामले कैराना क्षेत्र के हैं। सक्रिय केस 114 रह गए हैं।
बागपत जिले में आजचार मरीज सामने सामने आए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 601 है। एक्टिव पाॅजिटिव केस 56 हैं जबकि 530 संक्रमित ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जिले में अब तक 11 मौत हुई हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/