पुलिस के अनुसार 29 मार्च को क्रॉकरी कारोबारी के आठ रिश्तेदार कोरोना वायरस संक्रमित मिले थे, जिनमें ये बुज़ुर्ग भी थे। क्रॉकरी कारोबारी महाराष्ट्र के अमरावती से 19 मार्च की रात आया, 20 तारीख को शादी समारोह में शामिल हुआ। फिर 21 मार्च को हुमायूं नगर रिश्तेदार के घर गया।
22 और 23 मार्च को सराय बहलीन रिशेतदार के यहां रहा। 24 और 25 तारीख को फिर शास्त्रीनगर और 26 को मेडिकल में भर्ती हुआ था। 27 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 28 तारीख को उसकी पत्नी और तीन साले की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यह सभी पॉजिटव मरीज़ मेडिकल के कोरोना वार्ड (कोविड 19 हॉस्पिटल) में भर्ती हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/