फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोरोनावायरस के पहले मामले की पुष्टि, 14 मार्च को दुबई से लौटा था शख्स

Wed, 25 Mar 2020 01:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रदेश के सहारनपुर मंडल में मंगलवार को एक शख्स की कोरोना वायरस सैंपल जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह युवक दुबई से लौटा था।

विज्ञापन


बताया गया कि यह युवक 14 मार्च को दुबई से आया था। 3 दिन पहले स्वास्थ विभाग की टीम ने  इस युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा था। युवक फिलहाल अपने  घर पर ही अलग कमरे में रह रहा था।
 


बताया जा रहा है कि आज लखनऊ से ही सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि इस युवक और उसके सभी परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती किया जाए। हालांकि इस संबंध में सीएमओ संजय सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया कहा कि काम चल रहा है।

विज्ञापन


आयुक्त सहारनपुर मंडल का कहना है कि आज सुबह शामली के कैराना से पहला कोरोनावायरस पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई। सहारनपुर मंडल में यह पहला मामला है। लोगों से अनुरोध है कि वे घरों के अंदर ही रहें और जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें, अन्यथा प्रशासन बहुत सख्त होगा और चूककर्ताओं पर भारी पड़ेगा।

बहुत जरूरी स्वास्थ्य समस्याओं को छोड़कर ऐसे लॉकडाउन परिदृश्य में बाहर जाने का कोई कारण नहीं हो सकता है। सुबह 9 बजे के बाद सभी को पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करना चाहिए अन्यथा पुलिस कार्रवाई का परिणाम भुगतना होगा। साथ में हम कोरोनोवायरस की लड़ाई लड़ सकते हैं। एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

विज्ञापन

बताया गया कि जिले के कैराना क्षेत्र में चक्की इलाके में रहने वाला 33 वर्षीय युवक 14 मार्च को दुबई से अपने घर लौटा था। गले में खराश के लक्षण दिखने के पर स्वास्थय विभाग की टीम ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। जिसमें मंगलवार सुबह कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

बताया गया कि दुबई से घर लौटने के बाद युवक ने खुद को घर में ही क्वारंटीन किया हुआ था। वहीं युवक की जांच रिपोर्ट में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद से जिले के लोगों में दहशत का माहौल है। युवक के परिजनों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें