उत्तर प्रदेश के शामली जनपद झिंझाना सीएचसी में बनाये गये कोविड-19 अस्पताल पर स्टाफ नर्स ममता रानी घर परिवार की चिंता छोड़कर कोरोना पीड़ितों की देखभाल में जुटी हैं। उनकी तैनाती कांधला सीएचसी पर है। 17 अप्रैल से उनकी ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगी है।
ममता रानी ने बताया कि उनका परिवार बागपत के बड़ौत में रहता है। घर की जिम्मेदारी उन्ही पर है, लेकिन नर्स होने के नाते उनकी परिवार से ज्यादा जरूरत यहां पर है। कोरोना पीड़ितों की देखभाल करना उनका देश के प्रति पहला फर्ज है, इसलिये वह सब कुछ भूलकर अपनी ड्यूटी कर रही है। जब से लॉक डाउन हुआ है, तब से वह घर नहीं गई हैं।
उन्होंने तय कर लिया है कि जब तक कोरोना महामारी से नही निबट लेंगे तब तक वह घर नही जाएंगी। अब उनके लिये घर परिवार बाद मे है, कोरोना महामारी से पहले निपटना जरुरी है। परिवार से फोन पर ही बात कर हालचाल लेती हैं।