14 दिन यहीं रहूंगा, मिल जाएगी जमानत
सख्ती होने पर बंदी समयदीन ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने जानबूझकर कोरोना का शोर मचाया था। अब वह 14 दिन यहीं भर्ती रहेगा और फिर उसे जमानत मिल जाएगी। पुलिसकर्मियों ने यह बात उच्चाधिकारियों को बताई। इस बीच शुक्रवार रात समयदीन की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई। जिस पर उसे वापस जेल भेज दिया गया।
अलग वार्ड में रखा है
कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भी बंदी समयदीन को जेल में अलग वार्ड में रखा गया है। हम कोई खतरा मोल नहीं लेंगे।
- बीडी पांडे, जेल अधीक्षक
बंदी ने गुमराह किया
बंदी ने जेल में बीमार होने की बात कहकर गुमराह किया। लेकिन कोरोना की जांच नेगेटिव आने के बाद बंदी को अस्पताल से तुरंत जेल भेज दिया गया।
- अविनाश पांडे, एसपी देहात
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/