जिले में रहकर घर से अभी रहेंगे दूर
हरियाणा और पंजाब के शहरों से पहुंचे आदित्य, सन्नी, अरबाज, सुकेश आदि ने बताया कि वे जिले में तो पहुंच गए हैं। मगर यहां रहकर भी अभी अपने घरों से दूर रहना होगा। यहां मेडिकल स्क्रीनिंग और क्वारंटीन पीरियड पूरा करके ही भेजने की बात उनसे कही गई है।
डीएम, एसएसपी ने पहुंचकर ली जानकारी
कई राज्यों से लौट रहे मजदूरों और यहां की व्यवस्थाओं को जानने पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार ने यहां आए लोगों के बारे में जानकारी ली। साथ ही पूछा कि रास्ते में कोई परेशानी तो नहीं हुई। सभी मजदूरों की चेकिंग के बाद ही घरों तक छोड़ने के निर्देश दिए गए।
पहले से भी हैं बिहार और अन्य राज्यों के मजदूर
राधा स्वामी सत्संग भवन के मेजर सेंटर में पहले से भी बिहार और अन्य राज्यों के 80 से अधिक मजदूर हैं। इनके अलावा यहां यूपी के कई जिलों के 900 से अधिक मजदूर थे। इन मजदूरों को पूर्व में ही रोडवेज बसों से कई जिलों को भेजा गया था। अब यहां दूसरे राज्यों से जिले के क्षेत्रों में रहने वाले मजदूर हो।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/