फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus Update: मेरठ में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 58, अब तक नौ हुए ठीक

Mon, 13 Apr 2020 07:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव और मिले
  • मेरठ में अब तक कोरोना के नौ मरीज ठीक हो चुके हैं
  • अब मेरठ में कोरोना के 48 मरीजों का इलाज चल रहा है
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोमवार को फिर से तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो हापुड़ के है, जबकि एक जमाती झारखंड का बताया गया। अब तक मेरठ में कुल 58 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा आज मेरठ में 36 लोगों को क्वारंटीन वार्ड से होम क्वारंटीन के लिए शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में सोमवार को मेरठ के 13 सैंपल की जांच हुई, जिसमें तीन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक जमाती है जो झारखंड का है। उसे सुभारती में क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा दो पूर्वा फैयाज अली के रहने वाले हैं और वे जमातियों के संपर्क वाले हैं। मेरठ में अब कुल संख्या 58 हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अब कोरोना के 48 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: वैक्सीन नहीं बनी लेकिन मेरठ में ठीक हो गए नौ कोरोना पाॅजिटिव, चिकित्सकों ने बताया कौन सी दवा आई काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुभारती से 14 दिन से क्वारंटीन किए गए 36 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में भेजा गया है। यह सभी क्रोकरी कारोबारी के रिश्तेदार या उनके संपर्क वाले हैं, जिन्हें सबसे पहले मेरठ में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनके अलावा मेडिकल की लैब से हापुड़ के दो लोगों को भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें