उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को सहारनपुर में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 51 हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि देवबंद क्षेत्र के जामिया तिब्बिया कॉलेज में क्वारंटीन किए गए सात लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। ये सभी गुजरात जमात से जुड़े हुए लोग बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को 39 की रिपोर्ट आई है। जिसमें सात पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ बीएस सोढ़ी ने इसकी पुष्टि की है।