फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus Update: मेरठ में गुरुवार को मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 43 संक्रमित, लोगों में दहशत

Fri, 10 Apr 2020 01:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में गुरुवार को मेरठ के छह समेत 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को तीन मवाना, दो परीक्षितगढ़ और एक हुमायूं नगर का सैंपल पॉजिटिव मिला है। इसमेें तीन जमाती और तीन उनके संपर्क वाले हैं। मेरठ में छह नए केस मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई है।

विज्ञापन


बता दें कि मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मेरठ के 87 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 81 सैंपल नेगेटिव आए। इसके अलावा 113 सैंपल आसपास के जिलों के थे, जिसमें अमरोहा के पांच और हापुड़ के तीन सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: हॉटस्पॉट इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी, कुछ ऐसा रहा पहले दिन का हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को मेरठ के तीन, सहारनपुर के पांच, बागपत के दो, अमरोहा के दो और मुजफ्फरनगर के तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें