फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को सबसे ज्यादा शिकायतें गन्ना पर्ची की मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लॉकडाउन के दौरान किसानों को गेहूं और गन्ना कटाई में दिक्कतें आ रही हैं। इनके समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम शुरू किया गया। इसमें बृहस्पतिवार को 70 ज्यादा शिकायतें पहुंचीं। सबसे अधिक शिकायतें गन्ना पर्ची नहीं मिलने से संबंधित रहीं। शिकायतों का तत्काल ही निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस समय किसानों के सामने गन्ना आपूर्ति एवं गेहूं कटाई के लिए लेबर का संकट है। लॉकडाउन ने यह समस्या और बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि गन्ना अभी तक नहीं डाला जा सका है। गेहूं कटाई शुरू हो चुकी है। इसके लिए न तो उन्हें मजदूर मिल रहे हैं और न ही कृषि यंत्रों की मरम्मत हो पा रही है। इन समस्याओं के मद्देनजर प्रशासन ने किसानों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम खोल दिया है। कलक्ट्रेट में एनआईसी भवन में बने कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार को 70 से ज्यादा शिकायत दर्ज की गईं। यहां कृषि विभाग के अनिल कुमार और संजीव शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायत गन्ना पर्ची नहीं मिलने की प्राप्त हुई हैं। वहीं, सम्मान निधि की किस्त नहीं मिलने की भी शिकायतें आ रही हैं। गन्ना विभाग पर्ची की व्यवस्था कराकर गन्ना आपूर्ति कराए। कंट्रोल रूम से शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा जा रहा है। जिससे समय पर समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें