फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दो नए हाॅटस्पाॅट हुए सील, आसपास के सभी जिलों में लाॅकडाउन को लेकर सख्ती बरकरार

Wed, 29 Apr 2020 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ghantaghar meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में कोरोना के कहर से राहत मिली है तो वहीं कुछ जिलों में कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


मेरठ में जहां दो हाॅटस्पाॅट खत्म कर दिए गए वहीं मंगलवार को दो और हाॅटस्पाॅट तैयार हो गए। ऐसे में कोराना की गड़बड़ाई चेन को पकड़ पाना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है। वहीं लाॅकडाउन को लेकर वेस्ट के सभी जिलों में पुलिस की सख्ती बरकरार है। आगे जानें कहां कैसा है हाल :-

मेरठ में कोरोना की चेन का यूं गड़बड़ाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। मंगलवार को शहर में दो जेल चुंगी और जागृति विहार नए हाॅटस्पाॅट के रूप में सील कर दिए गए।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए सौ से ज्यादा लोगों की आज रिपोर्ट आनी है। यदि इनमें से कुछ की रिपोर्ट पाॅजिटिव आती है तो कोरोना की लंबी चेन बन सकती है।

हालांकि मेडिकल में भर्ती मरीजों की रिकवरी बेहतर हुई है और अब तक 51 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं तीन कोरोना पाॅजिटिव जमातियों के ठीक होने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। लेकिन अभी लगातार नए मरीज सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है।

मेरठ देहात में कोरोना से बचावको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सावधानी बरत रहा है। हस्तिनापुर में मेरठ के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव सिंचाई उत्तर प्रदेश सहित जिलाधिकारी व सीडीओ के संभावित निरीक्षण को देखते हुए नगर पंचायत ने कस्बे की मेन रोड पर सैनिटाइज करने का कार्य प्रारंभ कराया।

कोरोना से जंग में पुलिस के साथ साथ स्थानीय वालंटियर्स भी अपना योगदान दे रहे हैं। सरधना क्षेत्र के मिलक गांव निवासी खलील सरधना गंग नहर पुल पर सेवा भाव से पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वाहन यातायात में निशुल्क सहयोग दे रहे हैं।

खलील एक प्राइवेट कंपनी में रात के समय चौकीदारी करते हैं और दिन में वह सरधना गंग नहर पुल पर वाहनों के आवागमन के दौरान यातायात बनवाने में पुलिस की मदद करते हैं।

बिजनौर जनपद के चांदपुर में चिकित्सक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने झोलाछाप चिकित्सकों के कागज खंगालने शुरू कर दिए हैं। डीएम के दिये आदेश। इन चिकित्सकों के कागज मांगे गए हैं। चिकित्सकों के कागज नोडल अधिकारी के पास भेजने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन

khaleel - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में बुधवार को सुबह 9 बजे तक दुकानें खुलीं, बाजार और सब्जी मंडी में सामान्य आवाजाही रही। पुलिस ने बाइक सवारों को बाजार क्षेत्र में नहीं जाने दिया। शिव चौक वाहन चालकों के चालान किए।

प्रशासन ने आज से पलंबर और इलेक्ट्रीशियन को छूट प्रदान की। उधर, हॉटस्पॉट खतौली में बाजार खुला। इस्लामनगर में नाकेबंदी रही जबकि मीरापुर, पुरकाजी और कवाल पूरी तरह बंद रहे हैं। पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी रखी।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए एनसीसी कैडिटों के बाद अब शिक्षकों को भी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा लॉकडाउन का उललंघन करने वालों पर सख्ती बरते हुए घर घर रिपोर्ट चस्पा कराई जा रही है।

साथ ही हॉटस्पॉट एरिया में लगातार अनोउंसमेन्ट के अलावा मुनादी करवाई जा रही है। पिछले एक सप्ताह में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर तीन करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है।
 
शामली में बुधवार को रोज की तरह सुबह 3 घंटे तक राशन व जरूरी सामान की दुकानें खुली। बाजार में पुलिस ने लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की लोगों से घर मे अपील की। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस ने गश्त कर कड़ी निगरानी रखी। बेवजह सड़क पर घूमने वाले वाहनों के चालान किये।

मंगलवार रात में मेरठ मेडिकल से  कोई सैंपल रिपोर्ट नहीं आई हैं। इस समय जिले में 4 कोरोना पोजिटिव केस हैए जिनका उपचार झिंझाना में कोविड अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें