फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

मेरठ। पहले चरण में 17, 756 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। इसके लिए तैयारी पूरी करें और सतर्कता रखें। लाभार्थी का पहले से पंजीकृत होना जरूरी है। यह कहना जिले के नोडल अधिकारी आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद का।
बुधवार को उन्होंने बचत भवन में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ कोरोना वैक्सीन के चरणबद्ध तरीके से लगाए जाने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि चिह्नित किए गए व्यक्तियों में 8425 सरकारी और 9331 प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मी हैं। टीकाकरण के लिए आने वाली वैक्सीन के लिए कोल्डचेन की पर्याप्त व्यवस्था समय से पूरी की जाए। सीसीटीवी भी लगाए जाएं और कोल्डचेन हैंडलर की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले चरण में 40 स्थानों पर 60 सेशन होंगे। एक सेशन में करीब 100 लोगों का ही टीकाकरण होगा। टीकाकरण सोमवार, शुक्रवार और उससे अगले सोमवार को होगा। जिला स्तर पर इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका नंबर 0121-2662244 है। ब्लॉक स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। पहला चरण एक जनवरी 2021 से शुरू होगा। इस दौरान जिलाधिकारी के. बालाजी, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. अशोक तालियान, डॉ. पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें