फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: रात में अचानक रोकी फ्रंटियर मेल, सभी यात्रियों की कराई गहनता से जांच

Sun, 22 Mar 2020 01:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मुंबई की तरफ से आई ट्रेन में सवार यात्रियों की सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर गहनता से जांच कराई गई।
विज्ञापन
स्टेशन जांच करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की तरफ से आई ट्रेन में सवार यात्रियों की सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर गहनता से जांच कराई गई। फ्रंटियर मेल में एक यात्री की तबीयत खराब होने पर कोरोना को लेकर अफवाह फैल गई, जिस कारण सभी यात्रियों की जांच हुई।

विज्ञापन


शनिवार देर रात एकाएक रेलवे स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। मुंबई की ओर से कुछ देर पहले ही पहुंची फ्रंटियर मेल सहित कुछ अन्य रूटों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को जांच के बीच बाहर निकाला गया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ के एक गांव में मिलीं विदेशी युवती, बताए जा रहे कोरोना के लक्षण, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का मौके पर ही तापमान भी चेक किया गया तथा उनके पास मौजूद अन्य सामान की जांच भी की गई। फिलहाल पुलिस और मेडिकल की टीम भी तैनात है। रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें