उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मुंडाली के एक गांव में शनिवार देर रात यूरोप की एक युवती में कोरोना जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। मुंडाली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विदेशी युवती समेत पांच लोगों को जांच के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।