उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले लोगों ने जमकर खरीदारी की। रोज की जरूरत का सामान खरीदा गया। शाम के समय अधिक खरीदारी हुई। इस दौरान बागपत के लोगों ने कहा कि हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे। वहीं कालाबाजारी रोकने के लिए पालिका की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
रविवार को जनता कर्फ्यू लगेगा। इसी को देखते हुए शनिवार को नगर में मुख्य बाजार में लोग खरीददारी करते नजर आए। भीड़- भाड़ का माहौल रहा। देर शाम तक लोग खरीददारी में जुटे रहे। शाम को कोर्ट रोड, शौकत मार्केट और पुराने कस्बे में किराना और सब्जी की दुकानों पर भीड़ रही। बड़ौत के बाजार में फिटनेस सेंटर के संचालक सन्नी चौहान के नेतृत्व में युवाओं ने नगर में विभिन्न जगहों पर करीब 400 लोगों को मास्क वितरित किए। सचिव भूपेन्द्र, रवि चौहान, सौरभ, गौरव, राजा, प्रवीण आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: कोरोना को हराना है, बाहर नहीं जाना है, 'जनता कर्फ्यू' के लिए पश्चिमी यूपी में तैयारी पूरी, उत्तराखंड की सीमाएं की सील
इन्होंने जागरूक किया शहर
खिदमत सोसायटी संस्था व रालोद कार्यकर्ताओं ने भी कोरोना वायरस के बचाव के लिए लोगों को मास्क वितरित किए। डॉ. इरफान मलिक, जयवीर सिंह एडवोकेट, हाजी ग्यासुदीन, बिलाल अल्वी, हाफिज सलाहुद्दीन, अरशद, फरहान मलिक शामिल रहे। हिलवाडी गांव में दूसरे दिन भी कोरोना वायरस को लेकर आर्य समाज हिलवाड़ी की ओर से यज्ञ किया गया। जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, ओमवीर शास्त्री, संदीप आर्य, उपेंद्र आर्य, अंकित आर्य, किरेंद्र, अनुज, विकास, पारूल, रितिक, सुधीर, राजकुमार, देवेन्द्र, मनोज, रामपाल, हरपाल, प्रेमपाल, मांगेराम शामिल रहे। पीएन शर्मा पार्क पर शनिवार को उप्र उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने लोगों को जागरूक किया। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बोबी, नगर अध्यक्ष मुदित जैन, अनुराग जैन, श्रवण तोमर, पिंटू, अंशदीप, अमरपाल, मनोज तोमर, नरेश तोमर, नवीन, हैप्पी पंवार, रविन्द्र, अमित शर्मा, पवन शर्मा, नीरज, सचिन जैन, जसवंत शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/