फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: दुबई से सहारनपुर पहुंचे युवक को आईसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती, बहनों की शादी में होना था शामिल

Sat, 21 Mar 2020 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार की रात दुबई से अपनी बहन की शादी में शामिल होने आए युवक की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर उसके स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार युवक को निगरानी में रखा जाएगा। 

विज्ञापन


गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दुबई की एक कंपनी में काम करता है। 25 मार्च को उसकी बहनों की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार की देर रात अपने गांव पहुंचा। उसने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई थी। शनिवार सुबह दुबई से युवक के आने की जानकारी मिली तो महकमे में हडकंप मच गया। सीएचसी प्रभारी डा. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल को लेकर गांव में पहुंच गई। 

टीम ने युवक से पूछताछ की तथा पूरी जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद टीम युवक को साथ लेकर सीएचसी पहुंच गई जहां उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। सीएचसी प्रभारी डा प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक को 14 दिन तक आईसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। इस बीच यदि कोरोना का कोई लक्षण पाया गया तो उसका सेंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें