फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता और खेल कारोबारी सुधीर महाजन की कोरोना से मौत

Sun, 02 May 2021 03:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में शहर के नामचीन खेल कारोबारी और बीडीएम ग्रुप के मालिक सुधीर महाजन का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। बताया गया कि सुधीर महाजन को चार दिन पहले बुखार हुआ था।
विज्ञापन
खेल कारोबारी सुधीर महाजन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शहर के नामचीन खेल कारोबारी और बीडीएम ग्रुप के मालिक सुधीर महाजन का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। बताया गया कि सुधीर महाजन को चार दिन पहले बुखार हुआ था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


भाजपा वरिष्ठ युवा नेता व अधिवक्ता नवीन बैंसला (35 वर्ष) का कोरोना के कारण आज निधन हो गया। नवीन ग्राम कसेरू बक्सर मवाना रोड के रहने वाले थे। बताया गया कि नवीन अपने पिता ब्रजपाल उर्फ बिरजू व माता सरला देवी की इकलौती संतान थे। वह अपने पीछे पत्नी व एक बेटा और एक बेटी को छोड़कर गए हैं। वह रिश्ते में रालोद जिला प्रवक्ता कमलजीत सिंह गुर्जर के भतीजे थे।

इसके अलावा मेरठ मंडल में तैनात उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पंकज कुमार का भी रविवार सुबह निधन हो गया। पंकज कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसके चलते उन्हें लगभग पांच दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक डिप्टी डायरेक्टर गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में परिवार सहित रहते थे। रविवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार बृजघाट में किया गया। उनकी बड़ी पुत्री ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। पंकज कुमार की मृत्यु के बाद पूरे एन्क्लेव में गम का माहौल है। गुलमोहर एन्क्लेव के पूर्व अध्यक्ष मनवीर चौधरी, एम एन भार्गव, विनम्र जैन और काफी संख्या में गुलमोहर वासियों ने बृजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पंकज अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद उनके परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


क्रिकेट किट और बल्ले बनाने वाली अंतराष्ट्रीय स्तर की सुप्रसिद्ध कंपनी बीडीएम इंटरनेशनल के डायरेक्टर सुधीर महाजन का देर रात निधन हुआ। मेरठ डिफेंस कॉलोनी निवासी सुधीर महाजन पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमित थे। गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुधीर महाजन के छोटे भाई व कारोबार में उनके सहयोगी राकेश महाजन ने बताया शनिवार रात लगभग ढाई बजे अस्पताल में इलाज के दौरान ही अचानक दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में बड़े भाई का निधन हो गया।  

सुधीर महाजन अपने पीछे पत्नी, बेटा आदित्य महाजन व सिद्धांत महाजन का पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार को सूरजकुंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुधीर महाजन के छोटे भाई के बेटे व एसएम समूह के संचालक उदय महाजन व पूरे परिवार ने निधन पर शोक जताया।

वहीं नेलको समूह के संचालक अंबर आनंद, एसजी समूह के डायरेक्टर त्रिलोक आनंद व पारस आनंद, स्टैग इंटरनेशनल के संचालक राकेश कोहली, प्रीमियम लेगगार्ड के संचालक सुमनेश अग्रवाल सहित आईआईए मेरठ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल सहित अन्य खेल उद्यमियों ने शोक जताया। मेरठ मैनेजमेंट एसो. के सदस्यों ने ऑनलाइन श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अतुल भूषण गुप्ता, एसएफ के डायरेक्टर अनिल सरीन, अंकुर जग्गी, कपिल सहित अन्य उद्यमियों ने उन्हें स्मरण किया।

पश्चिमी यूपी के छह जिलों में कोरोना से 35 की मौत

पश्चिमी यूपी के छह जिलों में शनिवार को 35 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सहारनपुर में कोरोना से 13 की मौत हो गई और 398 संक्रमित मिले हैं। मुजफ्फरनगर में एक की मौत हो गई और 347 संक्रमित मिले हैं। बागपत में चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है, 368 संक्रमित मिले हैं। शामली में 296 और बिजनौर में 146 संक्रमित मिले हैं। बिजनौर में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। मेरठ में 15 की मौत और 1107 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

UP Panchayat Chunav Result 2021: पश्चिमी यूपी के जिलों में प्रधान पद के परिणाम आने शुरू, जानें, कहां से कौन जीता

यूपी: ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए मैदान में उतरी सेना, विशेषज्ञों को किया गया अलर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें