ठीक होने के बाद डांस करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कोरोना से ठीक हुए दो लोग डांस करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का बढ़ता कहर... पर उम्मीद अभी जिंदा है, स्वास्थ्य विभाग की स्टडी में हुआ ये खुलासा
बताया गया कि कोरोना की पुष्टि होने के बाद इन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इन्होंने मनोबल को मजबूत करके कोरोना को हरा दिया। वहीं जब इन्हें पता चला कि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। यह सुनकर इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान इन्होंने कोविड वार्ड में ही जमकर डांस किया और ठीक होने पर जश्न मनाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/