229 को किया गया क्वारंटीन
डीएम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस भैसानी इस्लामपुर/नानू पुरी में मिले थे, वहां जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। मस्जिद, मदरसों को सैनिटाइज कर सील किया गया है। आसपास के तीन किमी दूरी के क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है। जिले में 229 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। हाल ही में विदेश से लौटे व्यक्तियों की संख्या 102 और दूसरे जिलों व शहरों से लौटे लोगों की संख्या 1778 हैं। ये सभी 14 दिन तक अपने घर में ही क्वारंटीन रहेंगे। जिले में 49 स्थानों पर स्कूलों, कॉलेजों, बैंक्वेट हॉलों आदि में 2195 बेड की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: शामली जिले के पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
250 जमाती चिह्नित
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि तब्लीगी से जुड़े 250 लोगों को चिह्नित किया गया है। यह लोग 18 जमात से संबंधित है जो जनवरी, फरवरी और मार्च में लौटे थे। जो मार्च में आए हैं उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि 12 बांग्लादेश और नौ नेपाली को होम क्वारंटीन किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/