उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना के गुरुवार को 36 नए मरीज मिले। वहीं जिले में कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई। पहली मौत ऋषि नगर निवासी 66 वर्षीय वृद्ध की हुई है। दूसरी मौत अशोक नगर जेल चुंगी निवासी 60 वर्षीय महिला की हुई है।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार, कोरोना के लिए गए 4807 लोगों के टेस्ट में से 36 नए मरीज मिले। नए मिले मरीजों में सरकारी सेवारत कर्मचारी, उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, नर्स भी हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20727 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 396 मौत हो चुकी हैं। 19334 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 997 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। गुरुवार को 96 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विदेश से आए दंपती के तीन रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव
टीपी नगर क्षेत्र के संत विहार में लंदन से आने वाले दंपती के संपर्क वाले तीन और लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दंपती 14 दिसंबर को लंदन से मेरठ आया। दंपती के अलावा इनकी ढाई साल की बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिली थी। बच्ची में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि हुई थी।
यह भी पढ़ें: मायावती के खिलाफ कही ये बड़ी बात, पार्षद निक्कू को पार्टी से किया गया निष्कासित
सीएमओ ने बताया कि इनके संपर्क वाले तीन लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं मानसरोवर गार्डन निवासी 28 वर्षीय युवती की दिल्ली की केंद्रीय लैब से गुरुवार को रिपोर्ट नहीं आ सकी है। विदेश से आने वाली यह युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। जिसके सैंपल केंद्रीय लैब दिल्ली भेजे गए थे।
यह भी पढ़ें: होटल में रंगरलियां मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, देखिए तस्वीरें
सभी की जांच महत्वपूर्ण
सीएमओ को कहना है कि संत विहार और मानसरोवर गार्डन में विदेश से आए चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके परिवार वाले, रिश्तेदार व संपर्क में आने वाले 390 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है। अन्य जो भी संपर्क वाले हैं उन्हें भी ट्रेस किया जा रहा है। इनके अलावा विदेश से 82 अन्य लोग मेरठ में आए हैं उन सभी के संपर्क वालों की भी जांच कराई जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/