फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गया पर नहीं चली रेल: चार वर्ष बाद भी पटरी पर नहीं लौटीं तीन पैसेंजर ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान

Wed, 26 Jun 2024 12:21 PM IST
Dimple Sirohi जगेंद्र उज्जवल, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना चला गया लेकिन चार वर्ष बाद भी तीन पैसेंजर ट्रेनें पटरी पर नहीं लौटीं हैं। मेरठ से अंबाला जाने के लिए सुबह कोई ट्रेन नहीं है। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक दिल्ली के लिए भी ट्रेन न मिलने से यात्री परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
मेरठ सिटी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में बंद की गईं तीन प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें रेलवे ने अभी तक नहीं चलाई हैं। कोरोना चला गया, अधिकांश ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगीं, मगर मेरठ से अंबाला, दिल्ली से अंबाला और हजरत निजामुद्दीन से अंबाला के बीच चलने वाली तीनों महत्वपूर्ण ट्रेनें चार साल से बंद हैं। इन ट्रेनों के नहीं चलने से हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। मेरठ से अंबाला जाने के लिए सुबह से लेकर शाम तीन बजे तक कोई ट्रेन नहीं है।

विज्ञापन


मेरठ-अंबाला कैंट ट्रेन संख्या 54541 मेरठ सिटी से रोजाना सुबह 5:25 बजे चलती थी। हजरत निजामुद्दीन-अंबाला कैंट ट्रेन संख्या 54539 सुबह 6:35 बजे और दिल्ली-अंबाला कैंट ट्रेन 64561 दोपहर 1:20 बजे मेरठ से चलती थी। ये तीनों ट्रेनें शाम से लेकर रात तक लौटती थीं।

इन तीनों ट्रेनों पर ही मेरठ से खतौली, मुजफ्फरनगर, देवबंद के यात्री सहारनपुर, पिलखनी, जगाधरी, यमुनानगर, अंबाला तक सरकारी दफ्तरों और विभिन्न फैक्टरियों में नौकरी करने जाते-आते थे। कोरोना काल में सभी ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

मेरठ से अंबाला जाने के लिए दोपहर तीन बजे ही अंबाला इंटरसिटी ट्रेन है। इससे पहले कोई भी ट्रेन अंबाला जाने वाली नहीं है। मेरठ से सहारनपुर जाने वाली यात्रियों के लिए भी सुबह के समय नौचंदी एक्सप्रेस और दिल्ली-सहारनपुर सुपर फास्ट ट्रेन ही है। 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रोजाना कोई भी ट्रेन सहारनपुर जाने के लिए उपलब्ध नहीं है। इसी तरह से इन तीनों पैसेंजर ट्रेनों के नहीं चलने के कारण सहारनपुर से दिल्ली-मेरठ के लिए सुबह 11 बजे के बाद शाम सात बजे तक कोई ट्रेन नहीं है। सहारनपुर से ही मेरठ के लिए सात बजे के बाद रात 12 बजे तक भी कोई ट्रेन नहीं है।

दैनिक यात्री काफी समय से इन तीनों पैसेंजर ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग कर रहे है, मगर रेलवे विभाग इन ट्रेनों को नहीं चला रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

ये बोले यात्री
पूर्वा महावीर केसरगंज निवासी जहीर खान का कहना है कि मेरठ-ंअंबाला पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने के कारण अंबाला जाने के लिए परेशानी होती है। सीधी कोई ट्रेन नहीं है। पहले सहारनपुर जाना पड़ता है, वहां से दोपहर में अंबाला की ट्रेन मिलती है। पहले मेरठ से अंबाला वाली ट्रेन में जाकर काम पूरा रात को इसी ट्रेन से आना होता था।

रेलवे रोड निवासी अरहम सैफी का कहना है कि कारोबार के सिलसिले में जगाधरी, यमुनानगर और अंबाला जाना पड़ता है, लेकिन सुबह के समय ट्रेन नहीं है। ऐसे में मजबूरी में मेरठ से चंडीगढ़ जाने वाली बस में सफर करना पड़ता है, जिसमें समय भी अधिक लगता है और किराया भी ट्रेन से कई गुणा देना पड़ता है। सुबह के समय चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन चलनी चाहिए।

दैनिक यात्री योगेश जैन का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने के कारण यात्रियों योगा एक्सप्रेस से टपरी तक सफर करना पड़ता है। वहां से टेंपो पकड़ कर सहारनपुर पहुंचते है, तब जाकर दफ्तरों में पहुंचते है। पहले पैसेंजर ट्रेन सुबह चलती थी, जिससे समय से ऑफिस पहुंच जाते थे। पैसेंजर ट्रेनों का चलना बेहद जरूरी है।

दैनिक यात्री कुलदीप सिंह का कहना है कि सुबह शाम की पैसेंजर ट्रेनों पर ही दैनिक यात्री निर्भर है। इनके नहीं चलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सांसद, विधायकों और रेलवे मंत्रालय को दैनिक यात्री संघ की ओर से पत्र भेजे गए, मगर इन ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

रेल मंत्री को पत्र भेजा था
पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि तीनों की ट्रेन मेरठ के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। इनके संचालन के लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिल कर पत्र दिया था। उन्होंने इन ट्रेनों का संचालन कराने का आश्वासन भी दिया था। कहना था कि इन ट्रेनों की टाइमिंग शेड्यूल कराया जा रहा है, इसके बाद चलेगी। उम्मीद है जल्द इन ट्रेनों का संचालन होगा।

राज्यसभा में उठाएंगे मुद्दा
भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी का कहना है कि चार साल से ये पैसेंजर ट्रेनें बंद हैं। यात्री लगातार इन्हें चलाने की मांग कर रहे हैं। 27 जून से राज्यसभा के शुरू हो रहे सत्र में इन ट्रेनों के नहीं चलने का मुद्दा उठाया जाएगा। रेलमंत्री से भी मिल कर इन ट्रेनों को चलवाया जाएगा।

ये ट्रेन नहीं चलीं
ट्रेन संख्या कहां से कहां तक मेरठ से चलती थी
54541 मेरठ-अंबाला कैंट सुबह 5:25 बजे
54539  हजरत निजामुद्दीन-अंबाला कैंट सुबह 6:35 बजे
64561 दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट दोपहर 1:20 बजे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें