फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में 22 बंदियों सहित एक दिन में मिले 119 संक्रमित, मेरठ में तीन की मौत, 36 पाॅजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 10:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/सहारनपुर

सार

  • संक्रमित मरीजों में बंदियों के बाद गंगोह और अंबेहटा के सबसे अधिक लोग शामिल
  • जनपद में अभी तक सामने आए संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1856 पहुंची
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुरमें कोरोना का खतरा अभी टलने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ में जहां आज संक्रमण से दो की मौत हुई है वहीं 36 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं संक्रमण की स्थिति सहारनपुर में सबसे अधिक चिंताजनक है।

विज्ञापन


आज आई रिपोर्ट के अनुसार सहारनपुर में जिला जेल के 22 बंदियों सहित 119 नये संक्रमित मिले। इनके साथ ही सहारनपुर में अभी तक सामने आए कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1856 पहुंच गई है। इनके अलावा 21 मरीजों की कोविड सेंटरों से छुट्टी हुई है। 

इनके साथ ही जनपद में अभी तक सामने आए संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1856 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 974 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 26 की मौत हुई है। वर्तमान में 856 एक्टिव मरीज हैं। 
विज्ञापन


कोरोना से तीन की मौत, 36 नए मरीज मिले 
मेरठ में कोरोना संक्रमण से 53 वर्षीय शख्स निवासी थापर नगर की सुभारती अस्पताल में मौत हो गई। वे एसआर डायग्नोस्टिक के मालिक थे और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैथोलॉजी, ब्लड बैंक से संबंधित सामान के डीलर थे।

मेडिकल के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि इनके अलावा नदीम कॉलोनी सहारनपुर निवासी (45) और मुरादनगर गाजियाबाद निवासी (62) की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 

वहीं, नए मरीजों में सैनिक, पुलिसकर्मी, 3 हेल्थकेयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, छात्र और अस्थायी जेल के दो बंदी शामिल हैं। इनमें एक बंदी एक होटल मालिक बताया गया, जो पिछले दिनों चर्चित मामले में पुलिस ने जेल भेजा था। इनके अलावा नए मरीजों में 10 महिलाएं हैं और 21 नए केस हैं। इनमें 6 साल के बच्चे से लेकर 60 साल तक के लोग शामिल हैं।

संक्रमित लाला का बाजार, गंगानगर, थापर नगर, श्रद्धापुरी, कंकरखेड़ा, लोहिया नगर, शोभापुर, पल्लवपुरम, मुरारीपुरम, दिल्ली रोड, खेड़ी मनिहार मवाना, ब्रह्मपुरी, शिव शक्ति नगर, तुलसी कॉलोनी, इंदिरा नगर, गंगानगर, सरस्वती लोक, मुरलीपुर, पाम ग्रीन सुपरटेक, लिसाड़ी गांव, गगन विहार, खेड़ी और रामबाग कॉलोनी के हैं। 16 मरीजों की छुट्टी कर दी गई। अब तक 2133 लोगों की छुट्टी हो चुकी है।

संक्रमण प्रतिशत बढ़ा
बुधवार को 773 सैंपलों की जांच हुई। सैंपल के हिसाब से 4.7 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले यह संख्या ज्यादा है, इससे पहले 2 प्रतिशत ही संक्रमित निकल रहे थे। अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 2608 हो गई है। 2133 मरीज ठीक हो चुके हैं। 99 लोगों की मौत हुई है। 376 मरीजों का इलाज चल रहा है। 66 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन के 50 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में तीन बहनों ने खाया जहर, एक की मौत, इस बात पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

सात कोरोना पॉजिटिव मिले, 707 हुई संक्रमितों की संख्या 
बागपत में सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि बागपत में बुधवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जनपद  में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 707 हो गई है। जिले में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 

खट्टा में किशोर समेत दो में कोरोना की पुष्टि
चांदीनगर में खट्टा प्रहलादपुर गांव में बुधवार को किशोर सहित दो में कोरोना की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान एक संदिग्ध में टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसको सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया है। गांव में सेनिटाइजर का छिड़काव कराया। लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंश का पालन करने के निर्देश दिए।

एक पुलिसकर्मी सहित 25 कोरोना संक्रमित
बिजनौर में बुधवार को चांदपुर थाने के एक पुलिसकर्मी और जिला कारागार के दो कर्मचारियों सहित 25 और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनके साथ ही लगभग 1007 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसी के साथ जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 993 हो गई है। इनमें से 739 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 मौत हुई हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 243 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें